Trusted By8 Crore+ Players*

Junglee Rummy पर रमी गेम्स

Junglee Rummy पर उपलब्ध रमी गेम्स

Junglee Rummy पर उपलब्ध रमी गेम्स

हर किसी के पास रमी की उनकी अपनी कहानी है। जबकि कुछ लोग रमी के खेल में बंध जाते हैं, अन्य लोग इसे केवल मनोरंजन के लिए खेलते हैं। इसके अतिरिक्त, जब आप यात्रा कर रहे हों या काम से छुट्टी ले रहे हों तो यह एक उद्धारक भी बन जाता है।

लेकिन लोग रमी को इतना पसन्द क्यों करते हैं? इसका उत्तर इसकी सादगी और गेम द्वारा प्रदान किये जाने वाले सर्वोत्तम मनोरंजन में निहित है। रमी के अलग-अलग प्रारूप और प्रकार हैं। यह गेम, 2 से 6 प्लेयर्स द्वारा कार्डों के एक या दो स्टैण्डर्ड डेक का उपयोग करके खेला जाता है। इसका लक्ष्य आपके सभी कार्डों के ग्रुप बनाना और एक मान्य डेक्लरैशन करना होता है। जो प्लेयर सबसे पहले डिक्लेयर करता है वही गेम का विजेता होता है। 13 कार्ड्स रमी का गेम सबसे अधिक पसन्द किया जाने वाला प्रकार है। इसे इंडियन रमी भी कहा जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि रमी मनोरंजन का एक विशाल स्रोत है। लेकिन एक और चीज़ है जो इसे अन्य कार्ड गेम से अलगत बनाती है। यह एक कौशल का खेल है जिसमें प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। खेल के मूलभूत नियमों और रणनीतियों की पूरी समझ होना आवश्यक है। इसीलिए यदि आप रमी गेम के लिए नये हैं, तो आपको हमारे रमी कैसे खेलें खण्ड को देखना चाहिए और कैश गेम्स खेलने से पहले अपने कौशल को बढ़ाने के लिए हमारे विशेष प्रैक्टिस गेम्स खेलने चाहिए।

Junglee Rummy पर रमी गेम्स के प्रकार

Junglee Rummy में पॉइन्ट्स रमी, डील्स रमी और पूल रमी के साथ-साथ रमी टूर्नामेन्ट जैसे विभिन्न प्रकार हैं। प्रत्येक प्रकार में अनूठे खेल और उनके अपने नियम होते हैं।

पॉइन्ट्स रमी: यह इंडियन रमी का सबसे तेज़ प्रकार है। अधिकांश प्लेयर एक त्वरित प्रतिस्पर्धा के लिए इस प्रकार को खेलना पसन्द करते हैं। साथ ही, कम समय में बड़ी नकदी अर्थात कैश जीतने के बहुत अवसर होते हैं। कैश पॉइन्ट्स रमी में, गेम के आरंभ में प्रत्येक पॉइन्ट पर एक मौद्रिक मूल्य निर्धारित किया जाता है। गेम का विजेता उसे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा हारी गई पूरी धनराशि (Junglee Rummy के अति अल्प शुल्क की कटौती के बाद) जीतता है। Junglee Rummy पर आप ₹ 0.025 प्रति पॉइन्ट जितनी कम राशि पर खेल सकते हैं।

पूल रमी: पूल रमी; इंडियन रमी का एक व्यापक या विस्तृत रूप है। इस गेम के दो प्रारूप हैं: 101 पूल और 201 पूल। यह खेल 2 से 6 प्लेयर्स द्वारा खेला जाता है। जब उनका स्कोर 101 पॉइन्ट्स (101 पूल में) या 201 पॉइन्ट्स (201 पूल में) तक पहुंच जाता है तो प्लेयर गेम से बाहर हो जाते हैं। टेबल पर बचा रहने वाला अन्तिम प्लेयर गेम जीत जाता है।

डील्स रमी: जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह गेम एक निश्चित संख्या में डील्स के लिए खेला जाता है। यह 2, 3, 4, या 6 डील्स के लिए खेला जाता है। अन्तिम डील के अन्त में सबसे अधिक चिप्स वाला प्लेयर विजेता होता है। डील्स रमी के लिए बहुत अधिक कौशल की आवश्यकता होती है, और यदि आप प्रारंभिक डील हार भी जाते हैं तो आपको बाद की डील्स में अपने नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलता है। इसीलिए यदि आप पहली डील हार जाते हैं, तो आप अगली डील में मजबूती से वापस आ सकते हैं।

रमी गेम्स के अन्य प्रकार

जिन रमी: यह रमी गेम संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकप्रिय है। यह गेम एक स्टैण्डर्ड कार्ड डेक का उपयोग करके 2 प्लेयर्स द्वारा खेला जाता है। इंडियन रमी के विपरीत, इस गेम में किसी भी जोकर का उपयोग नहीं किया जाता है। हर एक प्लेयर को 10 कार्ड मिलते हैं जिन्हें अनुक्रमों और/या सेटों में संयोजित करने की आवश्यकता होती है।

500 रमी: इसे 500 रम के रूप में भी जाना जाता है, यह रमी का एक लोकप्रिय संस्करण है। इस गेम से कैनास्टा जैसे कई गेम्स विकसित किये गए हैं। 500 रमी गेम 2 से 8 प्लेयर्स द्वारा खेला जाता है। इस खेल में प्लेयर को उनके द्वारा जोड़े गए सेट या कार्ड के मान के आधार पर स्कोर प्राप्त होता है।

ओक्लाहोमा रमी: यह जिन रमी का एक लोकप्रिय प्रकार है। यह गेम एक स्टैण्डर्ड कार्ड डेक का उपयोग करके 2 से 4 प्लेयर्स द्वारा खेला जाता है। 2 प्लेयर्स का गेम होने पर हर एक प्लेयर को 10 कार्ड और 4 प्लेयर्स का गेम होने पर 7 कार्ड मिलते हैं। ऐस (इक्के) और फ़ेस कार्ड की पॉइन्ट वैल्यू 1 और 10 पॉइन्ट्स प्रत्येक होती है। नंबर वाले कार्डों का समान पॉइन्ट मान होता है। जब गेम प्रारंभ होता है, तो हर एक प्लेयर को उनके कार्डों को आपस में मिलाना होता है और एक मान्य डेक्लरैशन करनी होती है।

कैनास्टा: यह गेम 500 रम का प्रकार माना जाता है। इस गेम खेलने के अलग-अलग तरीके हैं। सामान्यतया, इस गेम को 4 प्लेयर दो स्टैण्डर्ड कार्ड डेक का उपयोग करके पार्टनरशिप में खेलते हैं। हर एक प्लेयर को 7 कार्ड मिलते हैं जिन्हें सेटों में मिलाना होता है और सभी कार्ड खेलकर 'बाहर निकलना' होता है।

कलूकी रमी : यह कॉन्ट्रैक्ट रमी का एक प्रकार है और जमैका में बहुत लोकप्रिय है। सामान्यतया, एक गेम में 3 से 8 प्लेयर भाग लेते हैं। गेम में उपयोग किये जाने वाले डेक की संख्या प्लेयर्स की संख्या पर निर्भर करती है। कलूकी को एक निश्चित संख्या में डील्स के लिए अर्थात 9 डील्स के लिए खेला जाता है। इस गेम का लक्ष्य सभी कार्डों को आपस में मिलाकर और छोड़कर गेम को समाप्त करना होता है। डील्स के अन्त में सबसे कम कुल स्कोर वाला प्लेयर गेम जीत जाता है।

शंघाई रमी : यह जिन रमी पर आधारित है और यह कॉन्ट्रैक्ट रमी का एक प्रकार भी है। इसके एक गेम में 5 से 6 प्लेयर्स भाग लेते हैं और इसे 2 जोकर सहित कई कार्ड डेक (गड्डियों) का उपयोग करके खेला जाता है। इस गेम में, ऐस (इक्का) उच्चतम मान का और 2 सबसे मान का कार्ड होता है। हर एक प्लेयर 10 राउण्ड के लिए 11 कार्ड पाता है। इस गेम का लक्ष्य सभी कार्डों को आपस में मिलाकर और उन्हें छोड़कर उनसे छुटकारा पाना होता है।

कॉन्ट्रैक्ट रमी: यह जिन रमी का ही एक प्रकार है। यह गेम 3 से 8 प्लेयर्स द्वारा कई कार्ड डेक का उपयोग करके खेला जाता है। खेल 7 राउण्ड तक चलता है और प्रत्येक राउण्ड एक-दूसरे से अलग होता है। हर एक प्लेयर को पहले चार राउण्ड के लिए 10 कार्ड और शेष राउण्ड के लिए 12 कार्ड मिलते हैं।

Junglee Rummy पर रमी गेम खेलने के लाभ

रमी खेलना आरंभ करने के लिए Junglee Rummy सबसे अच्छा स्थन है। हम पर कई मिलियन ऑनलाइन उपयोगकर्ता भरोसा रखते हैं और हम रमी गेम की एक विशाल विविधता प्रदान करते हैं। Junglee Rummy प्लेटफ़ॉर्म पर खेलने के बहुत सारे लाभ हैं। आइए, उन लाभों पर एक दृष्टि डालते हैं:

कोई प्रतीक्षा समय नहीं: रमी के खेल के लिए अपने दोस्तों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं? आपको अब और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है! Junglee Rummy एक अति-तीव्र गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म है जहां आप अपने मोबाइल पर कभी भी वास्तविक प्लेयर्स के साथ खेल सकते हैं। बस अपना पसन्दीदा प्रकार चुनें, एक गेम में शामिल हों और खेलना आरंभ करें।

बड़े कैश टूर्नामेन्ट: रियल कैश प्राइज़ जीतना किसे पसन्द नहीं है? हम सभी पसन्द करते हैं! आपके गेमिंग एक्सपीरियन्स को रोचक बनाने के लिए, हम वर्ष भर में 24×7 कई रमी टूर्नामेन्ट पेश करते हैं। आप हमारे टूर्नामेन्ट को ₹5 जितनी कम राशि में खेल सकते हैं और बड़े कैश प्राइज़ जीत सकते हैं।

त्वरित निकासियां: हम सभी को "राशि जमा की गई" संदेश देखना अच्छा लगता है, है ना? खैर, जब आप Junglee Rummy पर रमी खेलते हैं तो आपको यह संदेश बहुत बार दिखाई देगा। जब आप कैश गेम्स या टूर्नामेन्ट जीतते हैं, तो आप अपने गेम खाते से तुरन्त धनराशि की निकासी कर सकते हैं। हम सुरक्षित पेमेन्ट गेटवे और पूर्णतया सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन की पेशकश करते हैं। तो आपको किसी भी चीज़ के बारे में चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है! गेम / टूर्नामेन्ट जीतने के 24 घंटे के भीतर अपने बैंक खाते में धनराशि प्राप्त करें।

मल्टीप्लेयर गेम्स: Junglee Rummy में चुनने के लिए बड़ी संख्या में मल्टीप्लेयर गेम्स हैं। अपने कौशलों और खेल की समझ में निखार लाने के लिए प्रैक्टिस गेम्स खेलें और फिर देश भर के माहिर रमी प्लेयर्स को चुनौती देने के लिए कैश गेम्स में शामिल हों। .

सर्वाधिक भरोसेमंद रमी साइट, Junglee Rummy पर मुफ़्त गेम्स का आनन्द लें। उसके लिए, आपको बस इन दो सरल चरणों का पालन करना होगा:

रमी गेम डाउनलोड करें या हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और हमारे साथ रज़िस्टर करें।

एक रमी प्रकार चुनें और खेलना प्रारंभ करने के लिए मुफ़्त गेम / टूर्नामेन्ट में भाग लें।

Junglee Rummy पर रिवॉर्ड एवं प्रमोशन

Junglee Rummy में आपके लिए बहुत कुछ है। जब आप Junglee Rummy के लिए साइन-अप करते हैं, तो आपको ₹5250 तक का वेलकम बोनस मिलता है। हां, आपने इसे सही सुना! इतना ही नहीं, आपको हमारे दैनिक और मासिक प्रमोशनों का एक्सेस भी प्राप्त होगा। अद्भुत छूटें और कैश बोनस प्राप्त करने के लिए हमारे विशेष प्रोमो कोड का उपयोग करें। हमारे प्रमोशन यहां देखें।

Junglee Rummy पर रमी गेम्स की विधिमान्यता

भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रमी को कौशल का खेल घोषित किया है और निर्णय सुनाया है कि वास्तविक धनराशि के साथ-साथ मुफ़्त में रमी जैसे कौशल के खेल खेलना भारत में विधिमान्य है। कौशल के खेल ऐसे गेम्स होते हैं जिनमें जीतने के लिए महज़ भाग्य या अवसर से बढ़कर कौशल और प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। वास्तविक धनराशि के लिए ऑनलाइन रमी जैसे कौशल के गेम्स खेलना भारत में पूरी तरह से विधिमान्य है क्योंकि विधिमान्य तौर पर इसे एक व्यावसायिक गतिविधि माना जाता है, जुआ नहीं। तथापि, असम, सिक्किम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राजकीय कानून इन राज्यों के निवासियों को कैश रमी गेम्स या टूर्नामेन्ट खेलने की अनुमति नहीं देते हैं।

हमसे संपर्क करें

क्या आपके पास हमारे लिए कोई प्रतिपुष्टि (फ़ीडबैक) है? आप हमारी ऐप पर "सहायता" खण्ड में "हमसे संपर्क करें" फ़ीचर का उपयोग करके हमसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। हमारे ग्राहक सहायता प्रतिनिधि द्वारा 24 घंटे के भीतर आपकी किसी भी समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।

इनके बारे में भी पढ़ें: शीर्ष 10 ऑनलाइन खेल

OR

Win cash worth 8,850* as Welcome Bonus

Scroll to top